मितौली। थाना क्षेत्र के टेमरा गांव में कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने 50 हजार की नकदी समेत लाखों के जेवरात पार कर दिए।
टेमरा निवासी सादाब सऊदी अरब में काम करता है। सादाब की पत्नी साजिदा ने बताया कि सादाब ने सऊदी अरब से रुपये भेजे थे। इसमें से 50 हजार रुपये सोमवार को बैंक से निकालकर घर पर रखे थे। रात में साजिदा छत पर सोई हुई थी। सुबह जागने पर देखा कि कमरे के दरवाजे खुले हैं। साजिदा ने कमरे में जाकर देखा तो होश उड़ गए। कमरे में रखे बक्से का सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। साजिदा ने मितौली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर 50 हजार रुपये नकद और 10 लाख के जेवरात सहित ड्रोन कैमरा चोर चुरा ले गए हैं। पीड़ित ने गांव के ही एक युवक पर शक जाहिर करते हुए तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जल्द खुलासा करने की बात कही है।