फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अब यूनिफॉर्म में दिखाई देंगे वाईडी काॅलेज के छात्र-छात्राएं

Wed, 02 Aug 2023 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय में स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं अब बच्चे यूनिफॉर्म में दिखाई देंगे। इस फैसले से छात्र-छात्राओं में खुशी देखी जा रही है। अभी तक काॅलेज के अंदर किसी भी प्रकार का ड्रेस कोड लागू नहीं था।
विज्ञापन

युवराजदत्त कॉलेज में हर साल प्रवेश के समय मारामारी होती है। हर छात्र छात्रा इसी काॅलेज में प्रवेश लेना चाहती हैं। कारण निजी काॅलेजों के मुताबिक वाईडीसी में कम फीस होना बताया जाता है। इस सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को निर्धारित यूनिफॉर्म में काॅलेज आने के निर्देश जारी किए गए हैं।
कॉलेज प्रशासन ने छात्रों के लिए हल्के बादामी रंग की फुल शर्ट, कोकाकोला रंग की फुल पैंट के अलावा सफेद मोजे और काले जूते निर्धारित किए है। वहीं, छात्राओं के लिए छोटे कालर का कोकाकोला रंग का कुर्ता, बादामी रंग की सलवार के साथ ही हल्का बादामी रंग का दुपट्टा, सफेद मोजे व काले जूते या सैंडिल तय किए हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल ने बताया कि इस सत्र से यूनिफॉर्म निर्धारित की गई है। यूनिफॉर्म में बच्चे अनुशासित रहेंगे, वहीं उनके अंदर एक समानता की भावना भी जागृत होगी। कहा कि प्रबंधन के सदस्यों के साथ हुई वार्ता के बाद कालेज में ड्रेस कोड लागू करने पर सहमति बनी और इसे लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें