फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फ्लिपकार्ट के डिपो में चोरी, डीवीआर भी ले गए

विज्ञापन
गोला के बाईपास मार्ग स्थित फ्लिपकार्ट के इस डिपो में‌ हुई चोरी। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। बाइपास चौराहे से चंदकदमों की दूरी पर लखीमपुर मार्ग स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी के डिपो में चोरों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मौका मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मैलानी थाना क्षेत्र के गांव भूधरपुर निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह फ्लिपकार्ट डिपो के इंचार्ज हैं। रविवार रात वह डिपो बंद करके घर चल गए। अगले दिन माल आना था, इसलिए सुबह करीब 4:00 बजे जब वह डिपो पहुंचे तो शटर खुला पड़ा था और सामान बिखरा हुआ था।
घटना की सूचना पुलिस को दी। डिपो इंचार्ज ने बताया कि स्टॉक मिलाने के बाद पता चलेगा कि क्या और कितना सामान चोरी गया है। चोर बाहर लगे सीसी कैमरों के डीवीआर भी साथ ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मौके का निरीक्षण कर लिया गया है, कार्रवाई चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें