फरधान। सोमवार को शारदा नहर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई थी। युवक की शिनाख्त दूसरे दिन अब्दुल आहद निवासी लखीमपुर के मोहल्ला इस्लाम नगर के रूप में हुई है।
लखीमपुर-बेहजम मार्ग की शारदा नहर ब्रांच में कैमाखादर गांव के पास एक युवक सोमवार को नहाने के दौरान नहर में डूब गया था। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकालवाया। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया सोमवार को युवक की काफी देर तक पहचान कराई गई, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
अज्ञात में पंचनामा भरकर शव मोर्चरी में रखवा दिया गया था। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद देर रात उसकी पहचान अब्दुल आहद (25) निवासी मोहल्ला इस्लामनगर गोटय्याबाग कोतवाली सदर के रूप में हुई है। युवक ई-रिक्शा चलाता था। वह ई-रिक्शा लेकर नहर में नहाने के लिए गया था और गहरे पानी में पहुंच जाने पर डूब गया। संवाद