फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुष्कर्म में असफल युवक ने महिला को छत से फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म में असफल होने पर छत से फेंकने का आरोप लगाया है। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला बृहस्पतिवार की रात अपने घर की छत पर सोई हुई थी। इसी बीच आरोपी छत पर चढ़कर आ गया और महिला से दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। जब पीड़िता ने शोर मचाते हुए विरोध किया तो आरोपी उसे छत से नीचे फेंककर फरार हो गया।
पीड़िता को घायल अवस्था में सीएचसी धौरहरा लाया गया। डाॅक्टरों ने फौरी इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने आरोपी आरिफ निवासी घुरघुट्टाबुजुर्ग के विरुद्ध रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें