फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: युवक चरा रहा था बकरी, अचानक बाघ ने कर दिया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनिया। नदी पार चौगुर्जी इलाके में बाघ के हमले बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को बकरी चरा रहे एक युवक को बाघ ने हमला कर घायल कर दिया
विज्ञापन

शुक्रवार को पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के टोली गांव निवासी 25 वर्षीय पवन नदी के किनारे बकरी चरा रहा था, तभी झाड़ी में छिपे बैठे बाघ ने उस पर हमला कर दिया। पवन की चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े और शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे बाघ पवन को छोड़कर भाग गया। परिजन घायल पवन को इलाज के लिए नेपाल के एक अस्पताल ले गए है।
विज्ञापन


लगातार हो रहे हमले से किसानों और ग्रामीणों में दहशत बढ़ रही है। खेतों में फसल पक कर तैयार है। ऐसी स्थिति में किसानों को खेतों में जाना तक मुश्किल हो रहा है। रेंज बेलराया के रेंजर बलवंत बहादुर सिंह ने बताया कि बाघ की लोकेशन ट्रेस की जा रही है फिलहाल लोग समूह के रूप में खेतों में आए जाएं और जंगल से दूर रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें