फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को फावड़े से काट डाला

Mon, 10 Jul 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो       मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
ऑनर किलिंग : - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सदमे में गर्भवती पत्नी ने फंदा लगाकर जान दी 
विज्ञापन

क्रासर--डेढ़ साल पहले किया था प्रेम विवाह, युवती के पिता और तीन भाइयों पर मामला दर्ज
डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह करने वाले युवक को युवती के पिता और भाइयों ने रविवार को फावड़े से काटकर मार डाला। गर्भवती पत्नी अपने पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और चार घंटे बाद उसने फंदे पर झूलकर जान दे दी। सूचना पाकर एसपी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर युवती के पिता और तीन भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार गांव गुलौली के रहने वाले 26 वर्षीय लालाराम ने करीब डेढ़ वर्ष पहले गांव की दूसरी बिरादरी की युवती रोली गौतम से प्रेम विवाह किया था। दोनों ने गांव से बाहर जाकर शादी की और लगभग तीन माह तक गांव नहीं आए। बाद में पुलिस ने युवती को बरामद किया और कोर्ट में बयान कराए। कोर्ट के आदेश पर रोली को लालाराम के साथ रहने के लिए स्वतंत्र कर दिया गया। तभी से दोनों लोग गांव गुलौली में अपने घर पर बतौर पति-पत्नी रह रहे थे। साल भर तक दोनों परिवारों में मामला शांत रहा लेकिन लड़की के घर वालों में प्रतिशोध की आग जलती रही।
विज्ञापन

बताते हैं कि शनिवार शाम को गांव के कुछ लोगों ने युवती के भाई को इस बारे में ताना मारते हुए कुछ कह दिया। रविवार सुबह आठ बजे लालाराम साइकिल से गांव के पूरब अपने खेत पर जा रहा था। इसी बीच उसकी पत्नी के पिता रमेश, भाई विमलेश, विनय और अमित ने जमुनहिया ताल के पास उसे घेर लिया और फावड़े से काटकर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन

सूचना पर इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पिता और भाइयों के हाथों पति की हत्या की खबर पर तीन माह की गर्भवती रोली गौतम शव के पास पहुंची और बिलखने लगी। किसी तरह परिवार वालों ने उसे ढाढ़स बंधाते हुए घर भेजा। चार घंटे बाद घर के कमरे में पंखे पर गमझे से फंदा लगाकर उसने जान दे दी। पति की हत्या के बाद पत्नी के फांसी लगाने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर दोबारा पहुंची पुलिस ने पत्नी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  

 
यह ऑनर किलिंग है। युवती के पिता और भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।      
-डॉ एस चन्नप्पा, एसपी     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें