फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कर्मसु वेद वेदांग गुरुकुल विद्यापीठ में हुआ बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार

Sun, 05 Jul 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार कराते आचार्य। संवाद
विज्ञापन
केशवापुर। ग्राम पंचायत कपरहा के गांव तेंदुआ स्थित तुरंतनाथ देवस्थान पर संचालित कर्मसु वेद वेदांग गुरुकुल विद्यापीठ में रविवार को वैदिक परंपरा के अनुसार बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार हुआ।
विज्ञापन


वैदिक मंत्रोच्चार, हवन एवं अनुष्ठानों के साथ बटुकों ने यज्ञोपवीत धारण कर ब्रह्मचर्य जीवन का संकल्प लिया। संस्कार संपन्न होने के पश्चात गुरुकुल में अध्ययनरत बटुकों के वेदाध्ययन का भी शुभारंभ किया। गुरुकुल के संस्थापक एवं आचार्य पंडित रामदेव मिश्र शास्त्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में यज्ञोपवीत संस्कार केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि ज्ञान, अनुशासन, संयम और आत्मविकास की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम है।
संस्कार के उपरांत श्रद्धालुओं और अतिथियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर गोला के नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, मीनाक्षी अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, रामदयाल गुप्ता, रामू मिश्र, अमरनाथ मिश्र सहित अभिभावक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें