फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया मान रही उत्तर प्रदेश के सामर्थ्य का लोहा : योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। छोटी काशी गोलागोकर्णनाथ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया उत्तर प्रदेश के सामर्थ्य का लोहा मान रही है। उत्तर प्रदेश की क्षमता देखनी है तो महाकुंभ ही पर्याप्त है। 13 जनवरी से 22 फरवरी तक 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रयागराज के संगम में आस्था की डुबकी लगाई है, ये उत्तर प्रदेश के सामर्थ्य को देश और दुनिया के सामने रखता है। मुख्यमंत्री शनिवार को गोला गोकर्णनाथ में छोटी काशी कॉरिडोर का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


गोला गोकर्णनाथ के राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में आयोजित जनसभा में सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में महाकुंभ दिव्य और भव्य तरीके से आगे बढ़ रहा है। जिन लोगों को प्रदेश का ये सामर्थ्य अच्छा नहीं लगता वे लगातार नकारात्मक टिप्पणी करके बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश ने और सनातन धर्म के अनुयायियों ने दिखा दिया है कि अनुकूल परिस्थितियां होंगी तो अपनी विरासत को गौरव के साथ आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
प्रयागराज महाकुंभ ने इसका एक उदाहरण बनकर देश-दुनिया को आइना दिखाने का काम किया है। उन लोगाें को आइना दिखाया है, जो नकारात्मकता फैलाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं हो सकता। विकास होगा तो रोजगार सृजन होगा। हर हाथ को काम मिलेगा तो आत्मनिर्भरता आएगी, जो विकसित भारत की आधारशिला बनेगी।
विज्ञापन

छोटी काशी में ही मुख्यमंत्री ने 1622 करोड़ की 373 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इससे पहले सुबह करीब साढ़े नौ बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुंभी पहुंचे। जहां उन्होंने बलरामपुर चीनी मिल ग्रुप के 2850 करोड़ लागत से बनने वाले बायो प्लास्टिक प्लांट का भी शिलान्यास किया। उन्होंने कुंभी में भी जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें