फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जमीन नापने गई टीम को महिला ने डंडा लेकर दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। इलाके के पलिया खुर्द में जमीन नापने गई राजस्व विभाग की टीम को महिला ने डंडा लेकर दौड़ा लिया। मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। मामले के बाद राजस्व टीम बिना नपाई के ही बैरंग हो गई।
विज्ञापन


पलिया तहसील क्षेत्र के पलिया खुर्द गांव में शनिवार को नायब तहसीलदार की अगुवाई में लेखपाल आदि जमीन की नपाई के लिए मौके पर गए थे। यहां नपाई के दौरान कुछ लोग वीडियो भी बना रहे थे। नपाई के दौरान ही एक महिला उग्र हो गई और टीम के साथ ही लोगों को डंडा लेकर खदेड़ने लगी। अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला द्वारा डंडा लेकर राजस्व टीम को दौड़ाने की बात सोशल मीडिया पर जहां वायरल हुई, वहीं महिला के हाथ में डंडा देखकर राजस्व टीम भी बगैर नपाई किए लौट गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें