फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अमीरनगर में बुखार से बच्चे की मौत, पांच भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बुखार कहर बरपा रहा है। इससे लोगों की जान तक जा रही है। शनिवार को अमीरनगर कस्बा निवासी एक 12 वर्षीय बच्चे आयुष की बुखार से मौत हो गई। उधर, जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में बुखार पीड़ित तीन बच्चों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना बुखार की चपेट में आकर बच्चे पहुंच रहे हैं। इनमें से इमरजेंसी में पहुंचने वाले गंभीर रूप से पीड़ित बच्चों को बच्चा वार्ड में भर्ती तक करना पड़ रहा है। शनिवार को बच्चा वार्ड में तीन बच्चे बुखार आने से भर्ती हुए, तो दो बच्चों का झटके आने पर भर्ती कराया गया। हालांकि इलाज शुरू होने के बाद इन सभी बच्चों की हालत में सुधार होना बताया जाता है।
उधर, अमीरनगर के भीखमपुर भीखमपुर निवासी वेदपाल ने बताया कि 12 वर्षीय आयुष को पिछले चार दिन से तेज बुखार आ रहा था। इलाज के लिए मोहम्मदी के एक निजी बच्चा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर तीन दिन तक इलाज चला। मगर, जब फायदा नहीं हुआ तो शनिवार को बेहतर इलाज के लिए शाहजहांपुर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घर वाले बच्चे में डेंगू बुखार होने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें