फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 40 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस का पहिया निकलकर टकराया ई-रिक्शा से

Sat, 30 Aug 2025 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बस का पहिया लगाता मिस्त्री।संवाद
विज्ञापन
बिजुआ। पुलिस चौकी के पास शुक्रवार दोपहर चलती स्कूल बस का पिछला पहिया अचानक निकलकर 50 मीटर दूर एक ई-रिक्शा से टकरा गया। गनीमत रही कि उस समय बस की गति धीमी थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस में बैठे विद्यार्थी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

भीरा स्थित ग्लोबल स्कॉलर्स एकेडमी की बस छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। बस में करीब 40 बच्चे सवार थे। इस बीच पिछला पहिया निकलकर करीब 50 मीटर दूर जाकर एक ई-रिक्शा से टकरा गया, जो पलटने से बच गया।
इधर, चालक जितेंद्र कुमार ने सूझबूझ से काम लेते हुए बस को तत्काल मुख्य चौराहे पर ही रोक लिया। इसके बाद मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही बिजुआ चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने 20 मिनट बाद मार्ग के बीच से वाहन हटवाकर यातायात सामान्य किया। बस का पहिया लगवाने के बाद सभी बच्चों को सुरक्षित उनके घर भेजा गया। क्षेत्र में स्कूली वाहनों की हालत बहुत ही खराब है। जर्जर हालत में बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कई वाहनों के तो पंजीकरण भी खत्म हो गए हैं।
विज्ञापन

एसओ भीरा गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस ने बस के कागजात मंगाकर जांच की थी। वाहन की फिटनेस पूरी थी। कोई अन्य कमी भी नहीं थी। किसी कारण से अचानक दुर्घटना हुई होगी।


मामले को दिखवाता हूं कि बस की फिटनेस व परमिट है कि नहीं। अगर कोई भी कमी मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। एक बार फिर स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-शांति भूषण पांडे, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें