पं. रामेदव मिश्र शास्त्री।
बांकेगंज। पुरुषोत्तम माह के चलते करीब एक माह से शादी-विवाह समेत अन्य मांगलिक कार्यों पर लगा विराम समाप्त हो गया है। इसके साथ ही सहालग का दौर शुरू हो गया है। 19 जून से वैवाहिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी।
छोटी काशी गोला के ज्योतिषाचार्य पं. रामदेव मिश्र शास्त्री ने बताया कि 19 जून से 4 जुलाई तक विवाह के शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं। जून में 10 और जुलाई में सात शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं। विवाह का पहला मुहूर्त 19 जून को है।
उन्होंने बताया कि 25 जुलाई से चतुर्मास शुरू हो जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस अवधि में भगवान विष्णु योगनिद्रा में रहते हैं, इसलिए चार माह तक विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। चतुर्मास शुरू होने के साथ ही शुभ कार्यों पर फिर विराम लग जाएगा।