फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महाकाली नदी में जलस्तर बढ़ा, बनबसा पुल छह दिन से बंद, व्यापार ठप

Mon, 07 Sep 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। महाकाली नदी का जलस्तर बढ़ने से बनबसा पुल से चौपहिया वाहनों का आवागमन छह दिन से बंद है। इससे बनबसा और गड्ढाचौकी नाका से होने वाला आयात-निर्यात पूरी तरह ठप हो गया है। व्यापारियों ने खजुरिया/बेलौरी भंसार नाका खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

महाकाली नदी में जलस्तर एक लाख 34962 क्यूसेक बढ़ने के बाद पुल पर आवागमन रोक दिया गया है। महेंद्रनगर और धनगढ़ी जाने वाले मालवाहक वाहन बनबसा में फंसे हैं। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने को कहा है।
बनबसा पुल को शारदा बैराज भी कहा जाता है। इसका निर्माण 1920 में हुआ था। यह 106 वर्ष से अधिक पुराना है। सामान्य दिनों में भी पुल से वाहनों का आवागमन केवल सात घंटे के लिए खोला जाता है।
विज्ञापन

बेलौरी उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष प्रकाशराज पंत ने कहा कि बनबसा नाका पर पुल के कारण अक्सर समस्या आती है। उन्होंने व्यापारियों की सहूलियत के लिए बेलौरी भंसार कार्यालय फिर से खोलने की मांग की।
व्यापारी लगातार खजुरिया/बेलौरी भंसार नाका खोलने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे आयात-निर्यात सहज हो सकेगा। व्यापारियों के मुताबिक, बनबसा पुल की पुरानी स्थिति और सीमित संचालन समय व्यापार में बाधा डालता है। वैकल्पिक मार्ग खुलने से उन्हें राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें