फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नंदापुरवा के ग्रामीणों ने खराब रास्ते को लेकर उठाई आवाज

Sat, 19 Jul 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। लुधौरी क्षेत्र के मजरा नंदापुरवा के ग्रामीणों ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी राजीव निगम को प्रार्थना पत्र दिया। ग्रामीणों ने गांव से गोविंदपुर फार्म स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल स्कूल तक जाने वाले मार्ग के निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि नंदापुरवा, शिवलालपुरवा और दुगपुखा गांव के छात्र-छात्राएं इसी कच्चे रास्ते से स्कूल आते-जाते हैं। बारिश के मौसम में यह मार्ग कीचड़ से भर जाता है। ऐसे में बच्चों को स्कूल पहुंचना मुश्किल हो जाता है। मार्ग के दोनों ओर कुछ लोगों ने कंटीले तार लगा रखे हैं। इससे बच्चों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने रास्ते पर मिट्टी डलवाकर खड़ंजा निर्माण कराने की मांग की है। एसडीएम राजीव निगम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें