फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सफाई व्यवस्था में कमी ले डूबी नगर पंचायतों की रैंकिंग

Sat, 19 Jul 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
नगर पंचायत निघासन। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्वच्छता को लेकर जिले की नगर पंचायत भले ही दावे कर रही हो, लेकिन भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में इसकी असल तस्वीर सामने आ गई। एक-दो नगर पंचायत को छोड़कर लगभग सभी नगर पंचायत पहले की अपेक्षा इस वर्ष अपने स्थान से बढ़ने की बजाय कई पायदान नीचे खिसक आई हैं। जिले की आठ नगर पंचायतों में ओयल ने पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार बढ़त हासिल की है। वहीं निघासन ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। क्षेत्र में सफाई की कमी को लेकर नगर पंचायतों का प्रदर्शन पिछली बार की अपेक्षा खराब रहा है।
विज्ञापन


धौरहरा नगर पंचायत की स्वच्छता रैंकिंग में काफी गिरावट दर्ज की गई है। बीते वर्ष यूपी रैंकिंग में धौरहरा नौवें स्थान पर था। इस वर्ष 89 पर पहुंच गया। 80 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। जबकि इस वर्ष नेशनल स्तर पर धौरहरा नगर पंचायत की रैंकिंग 224 नंबर पर रही। ईओ नगर पंचायत गौरव सिंह ने इसकी पुष्टि की।

नगर पंचायत की स्वच्छता रैंकिंग इस बार राज्य स्तर पर 359 आई है, जबकि पिछली बार 47 थी। राष्ट्रीय स्तर पर रैंकिंग में खासा सुधार हुआ है। पिछली बार 949 के मुकाबले इस बार 359 आई है। अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी ने कहा कि रैंकिंग सुधार के लिए भरसक प्रयास किए गए। सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग रखने के लिए हर घर में दो-दो डस्टबिन नगर पंचायत की ओर से निशुल्क दिए गए हैं, लेकिन नागरिक ऐसा नहीं कर रहे हैं। शायद इसी से रैंकिंग गिरी है।
विज्ञापन


खीरी नगर पंचायत की पिछले बार नेशनल रैंकिंग 725 थी, जबकि सुधार होकर 623 पहुंची। हालांकि राज्य स्तरीय रैंकिंग में गिरावट हुई है। इस बार 416 रैंकिंग है। जिले में तीन नगर पंचायत ओडीएफ प्लस आई है, इसमें खीरी नगर पंचायत का नाम शामिल है। इसलिए एक उपलब्धि यह है कि खीरी टाउन निकाय ओडीएफ प्लस प्लस भी घोषित हो गया है। यह ऑनलाइन प्रक्रिया है, इसमें नगर पंचायत खीरी का कुछ डेटा नहीं हो पाया है। अधिशाषी अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा बहुत सुधार हुआ है। जनता में अधिक प्रचार-प्रसार कर खीरी नगर पंचायत की अच्छा दर्जा दिलाने का प्रयास रहेगा।

ओयल नगर पंचायत इस बार हुई और मजबूत
ओयल। नगर पंचायत ओयल ने पिछले वर्ष राष्ट्रीय रैंकिंग में 1038 स्थान प्राप्त किया था, हालांकि इस बार बेहतर प्रदर्शन करते हुए 297 पर अपनी जगह बनाई है। वहीं प्रदेश में पिछली बार 77वें स्थान पर थी, जबकि इस बार 12 पायदान बढ़कर 65वें स्थान पर रही। संवाद

स्वच्छ सर्वेक्षण में निघासन का परचम, जिले में पहला स्थान
स्वच्छता के क्षेत्र में नवसृजित नगर पंचायत निघासन ने राष्ट्रीय स्तर पर 207वीं रैंक हासिल की है। वहीं प्रदेश में 76वीं और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नगर पंचायत को जीएफसी स्टार रेटिंग में वन स्टार और ओडीएफ प्लस की मान्यता भी प्राप्त हुई है। सर्वेक्षण में डोर-टू-डोर कलेक्शन 98 प्रतिशत तक सफल रहा, जबकि आवासीय क्षेत्रों और बाजार क्षेत्रों की सफाई 100 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं नगर पंचायत सिंगाही ने राष्ट्रीय स्तर पर 349वीं रैंक हासिल की है, जबकि प्रदेश में इसका स्थान 94वां रहा। हालांकि जीएफसी स्टार रेटिंग में कोई स्थान नहीं मिला, लेकिन ओडीएफ प्लस की मान्यता जरूर मिली है।

तीसरे स्थान से 491 पर पहुंची बरबर नगर पंचायत
बरबर। वर्ष 2023-2024 में बरबर नगर पंचायत ने कीर्तिमान रचते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। प्रदेश में तीसरा स्थान मिलने पर बरबर क्षेत्र की वाहवाही भी हुई थी। हालांकि इस सरकारी तंत्र की लापरवाही की वजह से प्रदेश में तीसरा स्थान पाने वाली बरबर नगर पंचायत बार प्रदेश में 491 रैंक पर पहुंच गई। संवाद

भीरा का भी हाल खराब
बिजुआ। नवसृजित नगर पंचायत भीरा का भी हाल काफी खराब रहा। भीरा ने राष्ट्रीय स्तर पर 719 व प्रदेश स्तर पर 501वां स्थान प्राप्त किया है। स्वच्छता अभियान में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें