फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शेरपुर के खेतों में बारहसिंगा-हिरन की चहलकदमी, देखने उमड़े ग्रामीण

Tue, 24 Feb 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शेरपुर गांव के पास खेत में विचरण करता बारहसिंगा का जोड़ा। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
ममरी। गांव शेरपुर के आसपास इन दिनों हिरन और बारहसिंगा का एक जोड़ा लगातार विचरण करते देखा जा रहा है। खेतों के आसपास उनकी मौजूदगी से ग्रामीणों में उत्सुकता बनी हुई है और दूर से इन वन्यजीवों को देखने के लिए लोग खेतों की ओर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र बाघ प्रभावित घोषित होने के बावजूद बाघिन के पकड़े जाने के बाद अन्य वन्यजीवों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अंजनी दीक्षित, विनोद मिश्र और शरद मिश्र सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि हिरन और बारहसिंगा कई दिनों से खेतों के आसपास घूमते नजर आ रहे हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता भी बनी हुई है।
ग्रामीणों ने आशंका जताई कि शिकारी कुत्तों, बाघ या तेंदुए के हमले का खतरा बना रहता है, इसलिए दुर्लभ वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए वन विभाग से प्रभावी निगरानी की मांग की गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में बिलहरी बीट के फॉरेस्टर विजय सिंह और माया प्रकाश ने बताया कि वनकर्मियों की टीम बारहसिंगा की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें