फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मानक तेल बेचने पर दो फर्में सील

Sat, 28 Feb 2015 11:46 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा टीम ने एसडीएम और सीओ सिटी के नेतृत्व में अभियान चलाकर शहर में मानक को ताक पर रख तेल की ब्रिकी करने वाली दो फार्म से करीब 140 टिन खाद्य तेल पकड़ा है। एसडीएम ने दोनों फर्म सीलकर फर्म स्वामियों को नोटिस जारी किया है। साथ ही इनके लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा टीम ने शनिवार को एसडीएम सदर राकेश पटेल और सीओ सिटी एमपी सिंह के नेतृत्व में शहर की देवकली रोड स्थित महादेव इंटर प्राइजेज तथा विकास ट्रेडिंग कंपनी पर छापामार कार्रवाई की। टीम के लोग पहले महादेव ट्रेडिंग कंपनी पर पहुंचे यहां चार टैंकर खाद्य तेल सीधे टिनों में पैक किया जा रहा था। टीम को यहां लैब टेस्टिंग आदि की व्यवस्था नहीं मिली। जहां तेल की पैंकिंग होती थी वहीं पर जनरेटर रखा था इससे आग लगने का खतरा भी था। फर्म में सुरक्षा के मानक भी पूरे नहीं थे परिसर में गंदगी थी। तेल की गुणवत्ता बताने के लिए फर्म के पास कोई साधन नहीं था। मांगने पर फर्म स्वामी कोई रिकार्ड आदि भी नहीं दिखा पाए। टीम ने यहां तेल के दो नमूने लिए इसके बाद फर्म को अगले आदेशों तक सील कर दिया गया है। इसके बाद टीम विकास ट्रेडिंग कंपनी पर पहुंची हालांकि तब तक टीम की भनक लगने के कारण विकास ट्रेडिंग कंपनी के लोग फर्म में ताला डाल कर निकल गए थे। टीम ने एसडीएम के निर्देश पर इस फर्म को भी सील कर दिया है। जिला अभिहित अधिकारी विनय कुमार सहाय ने बताया कि तेल के नमूने जांच के लिए भेज दिए दिए गए हैं। महादेव इंटर प्राइजेज के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई है। लैब और गुणवत्ता की जांच की व्यवस्था का प्रमाणपत्र देने के बाद ही फर्म संचालन की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विकास ट्रेडिंग कंपनी को नोटिस दी है गई जब वे प्रमाण पत्र देंगे तो टीम अपने सामने फर्म का ताला खुलवाएगी। इसके बाद जैसी स्थिति होगी वैसी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया इनके भी लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई है।
मोहम्मदी। कस्बे के एक मिष्ठान भंडार पर शनिवार को एसडीएम शिशिर कुमार, सीओ एसी श्रीवास्तव, खाद्य निरीक्षक एस के सिंह, पूर्ति निरीक्षक श्रद्धा श्रीवास्तव ने पुलिस टीम के साथ छापा मारकर खोया तथा हलवे का सैंपल लिया। इस दौरान दुकान पर इस्तेमाल किए जा रहे चार घरेलू गैस सिलेंडर मिले। जिन्हें टीम ने कब्जे में लेकर एक गैस एजेंसी के मालिक सौरभ गुप्ता की सुपुर्दगी में दे दिया गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल रस्तोगी ने छापामार कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने कहा कि नगर की केवल एक ही दुकान पर हर बार सैंपल भरा जाता है। मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व भी इसी दुकान पर छापा डाला गया था।
विज्ञापन

खाद्य निरीक्षक की टीम को व्यापारियों ने घेरा
पलियाकलां। खाद्य निरीक्षक टीम की औचक छापेमारी से नाराज व्यापारियों ने हंगामा किया और टीम को घेर लिया। साथ चल रहे एसडीएम और सीओ ने व्यापारियों को शांत करा कर उन्हें बाहर निकाला। व्यापारियों की मांग है जो भी निरीक्षण होंगे व्यापार मंडल को साथ लेकर होंगे। फिलहाल टीम वापस चली गई है।
शनिवार को दोपहर तीन बजे खाद्य निरीक्षकों की एक टीम एसडीएम और सीओ के साथ बाजार पहुंची और छापा मारा। छापेमारी की सूचना पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्र, अमर गुप्ता, चांद कुमार जैन, अनिल वर्मा, मानिक चंद अरोड़ा, बलराम गुप्ता, आशीष अग्निहोत्री, उदयवीर सिंह आदि तमाम व्यापार मंडल पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद हंगामा कर टीम को घेर लिया। अध्यक्ष मिश्रा का कहना था कि जब निरीक्षण बंद हैं तो फिर क्यों किया जा रहा है और जब किया जा रहा तो पूर्व में हुई वार्ता के अनुसार व्यापार मंडल को साथ क्यों नहीं लिया गया। एसडीएम और सीओ ने किसी प्रकार व्यापारियों को शांत कराया तब टीम घेरे से निकली। इसके बाद मिश्र आदि ने अधिकारियों से कहा कि आगे के निरीक्षण व्यापार मंडल को साथ लेकर किए जाएंगे तो सहयोग मिलेगा अन्यथा नहीं। फिलहाल टीम वापस चली गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें