फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में रखे ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर एक मरा

Wed, 27 Jan 2016 07:19 PM IST
मितौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
लिहाजा विभाग की इस लापरवाही का खामियाजा एक व्यक्ति को अपनी जान गंवाकर भुगतना पड़ा। तेंदुवा गांव निवासी 45 वर्षीय राकेश कुमार मंगलवार की दोपहर किसी काम से एसएफसी गोदाम पर आया था। काम निपटाने के बाद जैसे ही वह अपनी साइकिल से सड़क की तरफ बढ़ा, तभी सामने से एक वाहन आ जाने से वह लड़खड़ाकर ट्रांसफार्मर से भिड़ गया। इससे वह 11 केवीए करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार वाले आखिरी उम्मीद में जिला अस्पताल पहुंचे, वहां भी डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग के किसी कर्मचारी ने ट्रांसफार्मर को ऊंचा करना तो दूर मौका मुआयना तक नहीं किया। बल्कि ट्रांसफार्मर का कनेक्शन काटकर उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा जरूर कर दिया है। जेई अमित भारद्वाज ने बताया कि हमारे चार्ज संभालने से पहले से यह ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। गौरतलब है कि जेई की तैनाती को करीब आठ माह बीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें