फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मैलानी स्टेशन पर 32 मीटर और बढ़ेगा टिन शेड

Tue, 24 Feb 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मैलानी रेलवे स्टेशन पर टिन शेड के लिए बने पिलर। संवाद
विज्ञापन
मैलानी। रेलवे प्रशासन की ओर से मैलानी स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर टिन शेड विस्तार का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्लेटफॉर्म पर 32 मीटर अतिरिक्त टिन शेड बनाया जाएगा, जिससे यात्रियों को गर्मी और बारिश के दौरान खुले में ट्रेन की प्रतीक्षा करने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अमान परिवर्तन के बाद प्लेटफॉर्म की लंबाई पहले से अधिक हो गई है। बड़ी लाइन की लंबी ट्रेनों के संचालन के कारण मौजूदा टिन शेड छोटा पड़ रहा था। ऐसे में कई यात्रियों को खुले हिस्से में खड़ा होकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता था।
इसी को देखते हुए रेलवे की ओर से बांकेगंज साइड में फुटओवर ब्रिज के आगे से प्लेटफॉर्म नंबर एक तथा दो/तीन पर टिन शेड की लंबाई 32 मीटर तक बढ़ाई जाएगी। विस्तार कार्य के लिए पिलरों का फाउंडेशन तैयार कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार फाउंडेशन मजबूत होने के बाद जल्द ही टिन शेड लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-भविष्य में लगेगी लिफ्ट
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि फुटओवर ब्रिज और प्रस्तावित टिन शेड के बीच जानबूझकर खाली स्थान छोड़ा गया है। भविष्य में यहां यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट स्थापित की जाएगी। लिफ्ट लगाने का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें