पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में वैसे तो बाघ को देखकर सैलानियों की जिप्सियां रुक जाती हैं, लेकिन शुक्रवार को एक बाघ सैलानियों को देखकर ठिठक गया। पेड़ के पीछे से काफी देर तक सैलानियों को ताकता रहा। बाद में झाड़ियों में घुसकर ओझल हो गया।
पहले तो सैलानी काफी सहमे नजर आए लेकिन गाइड व अन्य द्वारा फोटो खींचने के बाद जब बाघ चला गया तब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली और साथ ही खुशी का इजहार भी किया। इनदिनों सर्द मौसम में धूप सेंकने के लिए वन्यजीवों रास्तों व पेड़ों के पास खुले में आ जाते हैं, जिससे वन्यजीवों का दीदार करीब से हो जाता है। संवाद