फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चौथे दिन नदी में मिला किशोरी का शव, प्रेमी पर केस दर्ज

विज्ञापन
उल्ल नदी पुल पर रोते बिलखते मृतका के  परिजन
विज्ञापन
महेवागंज। पुल से उल्ल नदी में छलांग लगाने वाली किशोरी का शव घटना के चौथे दिन नदी में मिला। शिनाख्त बालूडीह निवासी साइमा के रूप में हुई। उधर, मामले में मृतका के प्रेमी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव बालूडीह निवासी कमरुद्दीन की 15 वर्षीय लड़की साइमा मंगलवार की सुबह घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने किशोरी के प्रेमी पर शक जाहिर किया और लड़के से फोन पर बात की। परिजनों के अनुसार युवक ने शाम तक किशोरी के घर पहुंच जाने की बात कही थी। लड़की के घर न पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी और अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
इसी बीच मंगलवार की देर शाम ही किसी लड़की के पुल से नदी में छलांग लगाने की सूचना मिली। पुलिस ने तलाश शुरू की। इस बीच शुक्रवार सुबह राहगीरों ने नदी में एक लड़की का शव उतराया देखा। सूचना पर पुलिस समेत परिजन पहुंचे तो पिता कमरुद्दीन ने शव की शिनाख्त पुत्री साइमा के रूप में की। पुलिस ने किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाल चंद्रशेखर ने बताया कि बनवारीपुर गांव निवासी अरशद के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज है। पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई के हिसाब से धाराएं तरमीम की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें