फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कैमरे में जंगल की ओर जाता दिखा मजदूर की जान लेने वाला बाघ

विज्ञापन
कैमरे की फुटेज खंगालते वनकर्मी।
विज्ञापन
ममरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव हरैया निवासी 40 वर्षीय मजदूर रामू की जान लेने वाले बाघ की तस्वीर कई दिनों बाद ग्राम अलीपुर के पास लगाए गए ट्रैकिंग कमरे में कैद हुई है। बाघ जंगल की ओर जाता दिख रहा है।
विज्ञापन

कैमरे की मॉनीटरिंग कर रहे मोहम्मदी महेशपुर वन रेंज के डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा, फारेस्टर रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि 12 अप्रैल को मजदूरी पर गन्ना छीलने गए रामू पर बाघ ने हमला कर दिया था। उनकी जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए दो कैमरे लगाए गए। बराबर मॉनिटरिंग की जा रही थी।
कई दिनों तक चली मॉनिटरिंग के बाद एक कैमरे में बाघ की तस्वीर कैद हुई है। बाघ कठौवा पुलिया होते हुए आंवला जंगल की ओर जाता दिखाई दे रहा है। बाघ के जंगल में चले जाने के बाद अब कैमरे हटा लिए गए हैं। इससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें