फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने दिखा बाघ, दहशत

Fri, 02 Dec 2016 10:45 PM IST
बांकेगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। मैलानी रेंज की जटपुरा बीट में सरेशाम बरौंछा ड्रेन से निकलकर बाघ गन्ने के खेत में छिप गया। युवक ने बाघ देखने की सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन

शुुक्रवार शाम लगभग छह बजे कस्बे से सटे गांव कोठीपुर निवासी कृष्ण कुमार दिवाकर उर्फ पागू बाइक से पूरनपुर-हरदुआ रोड होकर घर आ रहे थे। इस दौरान बरौंछा ड्रेन से निकला एक बाघ सड़क पार कर गन्ने के खेत में चला गया इससे वह भयभीत हो गया। कृष्ण कुमार ने बताया कि उसने सूचना जटपुरा फारेस्टर सुखपाल सिंह को दी। उधर रेंजर मैलानी डीएस यादव ने बताया कि बाघ के पदचिह्न खेतों से लेकर जंगल तक मिले हैं। बरोंछा ड्रेन से निकला बाघ जंगल के अंदर चला गया। उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें