फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जालीदार बाड़ किनारे घंटों टहलता रहा बाघ

Mon, 01 Jun 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
भीरा-मैलानी रेंज सीमा पर लगी तार फेंसिंग के किनारे बैठा बाघ। स्रोत : वन विभाग
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की भीरा और किशनपुर अभयारण्य की मैलानी रेंज सीमा के जंगल से निकला बाघ जालीदार बाड़ के किनारे खेतों तक पहुंच गया। आबादी के पास बाघ की मौजूदगी की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर निगरानी में जुट गई।
विज्ञापन

फार्मटांडा गांव के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे खेतों की देखभाल करने गए किसानों ने जालीदार बाड़ के किनारे बाघ को चहलकदमी करते देखा। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी।
रेंजर और वन कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को वहां से हटाया और निगरानी शुरू की। भीड़ के कारण बाघ बाड़ के किनारे उगी घास में छिपने की कोशिश करता रहा। इस दौरान वह करीब दो किलोमीटर लंबी जालीदार बाड़ के किनारे घूमता रहा।
विज्ञापन

करीब आठ घंटे बाद दोपहर दो बजे बाघ वापस जंगल की ओर लौट गया। इसके बाद वन विभाग और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
भीरा रेंजर वीपी सिंह ने बताया कि बाघ रास्ता भटककर फार्मटांडा गांव के पास पहुंच गया था। बाड़ के किनारे कई घंटे तक रहने के बाद वह वापस जंगल में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें