फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाघ ने बुजुर्ग पर लगाई छलांग, दहशत में चली गई जान

विज्ञापन
मृतक बाबूराम का फाइल फोटो
विज्ञापन
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के निकट खेत में एक बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटनास्थल पर बाघ के पगचिह्न मिले हैं। इससे बाघ के हमले में मौत की आशंका जताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक, बुजुर्ग के चेहरे पर बाघ के पंजा मारने के जख्म पाए गए हैं, जबकि वन विभाग मृतक के शरीर पर किसी तरह के जख्म होने की बात से इन्कार कर रहा है।
विज्ञापन


हैदराबाद थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी 69 वर्षीय बाबूराम पुत्र डोरी लाल बुधवार शाम गांव के ही राजाराम के गन्ने के खेत में घास काटने गया था। खेत में पहले से छिपे बैठे बाघ ने उस पर छलांग लगा दी। इससे बाबूराम की मौत हो गई। बाबूराम देर रात तक जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे महेशपुर रेंज के वन कर्मियों और हैदराबाद थाना पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

मौके पर पहुंचे डिप्टी रेंजर राम नरेश वर्मा, वन दरोगा जगदीश वर्मा नरेंद्र वर्मा आदि वन कर्मियों ने एसटीपीएफ जवानों के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। डिप्टी रेंजर ने बताया कि घटनास्थल पर बाघ के पगचिह्न मिले हैं, लेकिन मृतक के शरीर पर बाघ हमले के कोई निशान नहीं है। इससे प्रतीत होता है कि वृद्ध की मौत बाघ को देख दहशत में हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मोहम्मदी के रेंजर नरेश पाल सिंह का भी यही कहना है, जबकि मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि वृद्ध की मौत बाघ के हमले में हुई है। मृतक के चेहरे पर बाघ के पंजे मारने के घाव हैं।

मृतक बाबूराम का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें