फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तीन साल का स्नातक कोर्स 120 क्रेडिट में होगा पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित होने वाले महाविद्यालयों में तीन साल का स्नातक कोर्स अब 132 की जगह 120 क्रेडिट में पूरा कराया जाएगा। अब एक सेमेस्टर 23 की जगह 20 क्रेडिट का ही होगा, जबकि चार साल की डिग्री 160 क्रेडिट में मिलेगी, जो अभी 184 की है। माना जा रहा है कि इससे विद्यार्थियों पर पढ़ाई के बोझ को कम किया जा सकेगा। मुख्य विषय के क्रेडिट कम करके सह-पाठ्यक्रम व व्यवसायिक पाठ्यक्रम को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

वाईडी कॉलेज के प्राचार्य हेमंत पाल ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत काफी बदलाव किए गए हैं। अब नई प्रणाली के तहत छात्र 40 क्रेडिट प्राप्त कर एक वर्षीय सर्टिफिकेट, 80 क्रेडिट के साथ दो वर्षीय डिप्लोमा, 120 क्रेडिट पर तीन वर्षीय स्नातक और 160 क्रेडिट पर चार वर्षीय स्नातक की डिग्री प्राप्त कर सकेंगे। उच्चतर स्तर पर 200 क्रेडिट पर पीजी और 216 क्रेडिट पर पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन रिसर्च (पीजीडीआर) की डिग्री दी जाएगी। इस नई प्रणाली को लागू करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं।
माना जा रहा है कि 20 क्रेडिट के सेमेस्टर सिस्टम से पाठ्यक्रम का भार कम होगा, जिससे छात्रों का तनाव भी घटेगा। इससे शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच दोनों में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि इसे लागू करने के बाद कॉलेज के छात्र-छात्राओं को सावधानी बरतनी होगी। क्योंकि इस नियम के लागू होने के बाद विद्यार्थी अपने प्रमुख (मेजर) और सहायक (माइनर) विषयों में आसानी से बदलाव नहीं कर पाएंगे। विषय परिवर्तन की सीमित स्वतंत्रता से छात्रों को शुरुआती स्तर पर सही विकल्पों का चयन करने का दबाव बढ़ सकता है। हालांकि इस बदलाव से सिलेबस कम होगा तो विद्यार्थियों का दबाव खुद ही कम होगा।
विज्ञापन


क्रेडिट का मतलब
क्रेडिट को सरल भाषा में समझने के लिए प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि छात्र-छात्राएं कितने समय में अपने पाठ्यक्रम को पूरा करते हैं। इसे क्रेडिट के तहत मापा जाता है। छात्र एक निश्चित संख्या में कितने घंटे अध्ययन करता है। इसमें कक्षा में दिया गया समय, गृह कार्य और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का प्रतिनिधित्व करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें