फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ की तीन टीमें विजयी

Tue, 22 Nov 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिंगाही (खीरी)।
विज्ञापन
मैच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट
विज्ञापन

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नार्मेंट के दूसरे दिन तीन मैच खेले गए। जिसमें युनाइटेड लखनऊ, सनराईज लखनऊ और सहारा स्टेट लखनऊ की टीमें विजयी रहीं।
विज्ञापन

पहला मुकाबला युनाइटेड लखनऊ और बरेली हास्टल के बीच खेला गया। मैच के शुरू होते ही बरेली हास्टल की टीम ने 38वें मिनट में अभीषेक के एक गोल से बढ़त ले ली। युनाइटेड लखनऊ की टीम पहले हाफ में कोई गोल नहीं कर पाई। दूसरे हाफ में युनाइटेड लखनऊ की टीम के आकाश ने 27 मिनट में एक गोल करके टीम को बराबरी पर ला दिया। खेल के 79वें मिनट में युनाइटेड लखनऊ टीम के आतिफ ने दूसरा गोल कर युनाइटेड लखनऊ को 2-1 से जीत दिला दी। दूसरा मैच सनराईज लखनऊ और बाला घाट एकेडमी मध्य प्रदेश के बीच खेला गया। अंत तक दोनों टीमें कोई गोल नही कर पाईं। ट्राई ब्रेकर में सनराईज लखनऊ की टीम ने 4-2 से मैच जीत लिया। तीसरा मैच गौरीफंटा और सहारा स्टेट लखनऊ के बीच खेला गया। पहले हाफ मे दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। सहारा स्टेट लखनऊ की ओर से 43वें मिनट में सुजात की टीम ने विजयी गोल किया। आयोजक कय्यूम ने बताया कि बुधवार को 11 बजे से तीन मैच खेले जाएंगे। इस दौरान ऐनुद्दीन, गिरजेश ठठेर, मुबीन कुरैशी, अब्बूल उस्मानी, डॉ. एचपी तिवारी, अलीमुद्दीन, आजम खां, मुनीफ, बीवीएफ कैयूम मोहम्मद जावेद, पूर्व प्रधान दुर्गा प्रसाद, शशि तिवारी, समीउल्ला खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें