फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला नगर पालिका के तीनों सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

Tue, 24 Mar 2015 07:43 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के उपचुनाव में तीनों सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए। खास बात यह है कि दो दिवंगत सदस्यों की पत्नियां और एक सदस्य की मां चुनीं गईं। इसके लिए चुनाव मैदान में उतरे प्रतिद्वंद्वियों ने भी सहानुभूति दिखाई और अपने नामांकन वापस ले लिए।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर नौ के सदस्य वसीम अहमद, वार्ड 13 के महेंद्र्र रावत और वार्ड 15 के अंजीव गिरि की नेपाल से गोला लौटते समय दो जनवरी 2015 की शाम को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उपचुनाव में सोमवार की रात वार्ड नौ से दिवंगत सदस्य वसीम अहमद की मां शायरा बेगम, वार्ड 13 से दिवंगत सदस्य महेंद्र्र रावत की पत्नी मानसी रावत और वार्ड 15 से दिवंगत सदस्य अंजीव गिरि की पत्नी सुषमा गिरि निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गईं।
मालूम हो कि पालिका बोर्ड की रिक्त हुईं सीटों को भरने के लिए हुए उपचुनाव में वार्ड 15 से दिवंगत अंजीव की पत्नी सुषमा गिरि के अलावा सुशील गिरि ने, वार्ड नंबर 13 से दिवंगत महेंद्र रावत की पत्नी मानसी रावत के अलावा दुष्यंत रावत और सुशील कश्यप ने तथा वार्ड नंबर नौ से दिवंगत वसीम अहमद की मां शायरा बेगम के अलावा शत्रोहन मिश्र, रमेश कुमार, फहीम अहमद ने नामांकन कराया था, लेकिन नामांकन वापसी के दिन चुनाव में उतरे सभी प्रतिद्वंद्वियों ने मृतकों के परिवार वालों के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए अपने नाम वापस ले लिए। इसके चलते इनका निर्विरोध निर्वाचन संभव हुआ। निर्वाचन अधिकारी व डॉयट प्राचार्य उमेश कुमार शुक्ल और सहायक निर्वाचन अधिकारी व कृषि विज्ञानी प्रदीप कुमार विशेन ने तहसील सभागार में नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

सादगी से लौटे विजयी सदस्य
नगर पालिका के निर्वाचित तीनों सदस्य अपने समर्थकों के साथ प्रमाण पत्र लेकर सादगी से लौट गए। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि नितिन तिवारी, रिंकू शुक्ला, सुरेश गिरि, मनीष भारती, रफी अहमद, पंकज गुप्ता, आशीष अवस्थी, नरेश वर्मा, रज्जन खां, शत्रोहन मिश्र, सुशील गिरि, जेजे राम, राजू रावत, मनोज रावत, इंद्रेश शर्मा, राहुल शर्मा, नसीम अहमद, आनंद किशोर, आमिर खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें