फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम की दसवीं आज

Fri, 23 Oct 2015 10:56 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
माहे मोहर्रम की दस तारीख शनिवार को है और इसके लिए व्यापक तैयारी की गईं हैं। ताजिया कर्बला पहुंचेंगे और इससे पूर्व नौंवी पर जगह जगह मजलिस, तकरीर का आयोजन किया गया। इमामबाड़ों के पास भीड़ रही और लोगों ने घरों में भी फातिहा नियाज कराई। एसओ केपी सिंह ने बताया कि जहां-जहां ताजिया रखे जाते हैं वहां पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ कर्बला में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

मझगईं। माहे मोहर्रम की नौ तारीख को हुसैन की याद में नौंवी का जुलूस गम और अदबीयत से निकाला गया। नौजवान हाय हुसैन या हुसैन की सदाऐं बुलंद कर रहे थे। मोहर्रम को नौंवी तारीख को यजीदी लशकर ने करबला के मैदान में हुसैन के काफिले पर जुल्म की इंतिहा कर कत्ल ओ गारत की हद पार कर दी थी।
दीन इस्लाम और इंसाफ के खातिर पूरे खानदान को खोने वाले हुसैन की याद में हर वर्ष हर मजहब के लोग ताजिएदारी करने के साथ हुसैन के नाम पर कुरान ख्वानी के साथ लंगर लुटाते हैं। नौ तारीख को ताजिए चौक पर आने के बाद जन्नती मोहल्ले से मस्जिद तक जुलूस मातमी धुन के साथ  निकाला गया। जुलूस में नौजवान या हुसैन या हुसैन के नारे बुलंद कर याद कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें