फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारा स्टेट और बरेली हास्टल की टीम विजयी

Tue, 01 Dec 2015 06:16 PM IST
सिंगाही।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत रत्न डॉॅ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल आल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो मैच खेले गए। इसमें सहारा स्टेट लखनऊ और बरेली हास्टल की टीमें विजयी रही। जबकि सिंगाही इलेवन और बिड़ला टायर उड़ीसा की टीम को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को पहला मैच सहारा स्टेट लखनऊ और सिंगाही इलेवन के बीच खेला गया। शुरूआत से ही सहारा स्टेट की टीम ने बढ़िया खेल खेला पहले हाफ के 40वें मिनट में सहारा के सपन ने एक गोल करके बढ़त दिला दी। पहले हाफ में सिंगाही इलेवन की टीम कोई गोल नहीं कर पाई। दूसरे हाफ के 55 व 67वें मिनट मेें सहारा के सुनील ने दो गोल करके विपक्षी टीम की जीत की उम्मीद खत्म कर दी। सहारा स्टेट मैच को 3-0 से जीत लिया।
दूसरा मैच बरेली हास्टल और बिड़ला टायर उड़ीसा के मध्य खेला गया। खेल के 39वें मिनट में बरेली के सुमित दूबे ने पहला गोल मारकर बढ़त बनाई। 79वें मिनट पर सुमित ने दूसरा गोल कर टीम को जीत तक पहुंचा दिया और टीम ने मैच 2-0 से जीत लिया। मैच के सेंटर रेफरी इस्तिखार हुसैन, हाजी मुनव्वर, खुर्शीद आलम, अयूब खां, भुवाल निषाद, रजिउल्ला और आबजर्वर एमएस बैग ने भी मैच को खिलाया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के आयोजक मो. कैयूम ने बताया कि बुधवार को 11 बजे से तीन मैच खेले जायेंगे। इसमें गौरीफंटा, सहारा स्टेट लखनऊ, भोपाल, बिहार, उत्तरांचल और बरेली हास्टल की टीमें खेलेंगी। इस मौके पर सदस्य जोगेंद्र शाक्य, गिरजेश ठठेर, मोबीन कुरैशी, अब्बूल उस्मानी, एचपी तिवारी, प्रदीप पुरवार, मिस्बाहुददीन, चीनी मिल उपाध्यक्ष अमन दीप सिंह, विजय पाल, अलीमुददीन, आजम खां, मुनीफ, बीवीएफ कैयूम, विनीत सिंह आदि लोगों ने मैच का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें