लखीमपुर खीरी। जिले में जिला पंचायत, डूडा में कराए गए विकास कार्यों के ऑडिट के लिए पांच सदस्यीय टीम बुधवार को विकास भवन पहुंची और सीडीओ अनिल कुमार सिंह से मुलाकात की।
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के निर्देश पर प्रदेश के स्थानीय निकायों (पंचायती राज) में 10 जनपदों में ऑडिट शुरु हुआ है। इसे जनपद केंद्रित लेखा परीक्षा का नाम दिया गया है। इसके तहत स्थानीय निकायों में केंद्र, राज्य और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से मिले बजट के जरिये कराये गए कार्यों का ऑडिट किया जाएगा।
एसबी सिंह की अगुवाई में पहुंची टीम ने डीपीआरओ सौम्यशील सिंह से ऑडिट से संबंधित जरूरी अभिलेख और अन्य जानकारियां लीं। सीडीओ अनिल सिंह ने बताया कि नगरीय निकाय, जिला पंचायत व जिला पंचायत राज अधिकारी के विभाग में कराए गए कार्यों के लिए टीम ने ऑडिट शुरु किया है।
इन 10 जिलों में जनपद केंद्रित ऑडिट
जनपद केंद्रित आडिट व्यवस्था में लखीमपुर के अलावा सीतापुर, आजमगढ़, अलीगढ़, झांसी, सोनभद्र, कुशीनगर, बरेली, फरुखाबाद व बिजनौर शामिल है।