फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कच्चे रास्ते के निर्माण के लिए थारू समाज ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

विज्ञापन
पलिया तहसील में रोड को लेकर प्रदर्शन करते थारु समाज के लोग।
विज्ञापन
पलियाकलां। थारू जनजाति क्षेत्र के दुधवा-चंदनचौकी रोड से सूरमा गांव जाने वाली जर्जर रोड को लेकर बुधवार को भारी संख्या में तहसील पहुंचे थारू समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर एसडीएम कार्तिकेय सिंह को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि गांव को सन् 2011 में राजस्व का दर्जा मिला था लेकिन दुधवा-चंदनचौकी रोड से गांव जाने वाले जर्जर कच्चे रास्ते की मरम्मत न होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वन विभाग इस क्षेत्र को आरक्षित क्षेत्र होने का कारण बताते हुए रुकावट पैदा कर रहा है। यह रास्ता राजस्व के नक्शे में भी दर्शाया गया है। ज्ञापन में ग्राम स्तरीय समिति की खुली बैठक की बात कहते हुए चंदनचौकी से सूरमा गांव तक पहुंचने के लिए बने रास्ते को बनाने के लिए प्रस्ताव भी पेश किए गए।
इस दौरान ग्रामस्तरीय वनाधिकार समिति के अध्यक्ष रामचंद्र राणा, सचिव सहवनिया राना, पूनम देवी, प्रेमशंकर राना, सोमलता, ठालूराम, गीता देवी, ऐशराम, मेघनाथ समेत भारी संख्या में थारू समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें