फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सोफिया कुरैशी व व्योमिका सिंह की टीम अव्वल

Wed, 06 Aug 2025 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया डिग्री कॉलेज में बनाई गई रंगोली के साथ टीम व कॉलेज स्टाफ। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
पलियाकलां। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत पलिया के श्री गुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय में छात्राओं की रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय की सोफिया कुरैशी एवं व्योमिका सिंह की टीम अव्वल रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सूर्यप्रकाश शुक्ला ने कराई। सभी रंगोली का निरीक्षण करने के बाद सोफिया कुरैशी एवं व्योमिका सिंह टीम में शामिल सुहानी, अंजली, वैशाली, अंजली, मनीषा आदि को प्रथम स्थान दिया गया। दूसरे स्थान पर रानी लक्ष्मीबाई टीम में शामिल रिमझिम, शशि, साक्षी, मोनिका रहीं। तीसरे स्थान पर झांसी की रानी टीम में शामिल राखी, काजल, नैना व शीतल आदि छात्राएं रहीं।
कल्पना चावला टीम की सत्यमा, इरम नूरी, आयशा, नंदिनी व किरन बेदी टीम की रूबीना, अमरीन, नौसीन, सायमा बानो को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को 15 अगस्त को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान महाविद्यालय के विश्राम राना, अजय यादव, नवीन, धोखेराम, परविंदर राना समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें