फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: समिति पर अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए पहुंची टीम

Sat, 01 Aug 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
ओयल स्थित बी-पैक्स पूर्वा सांवल सिंह समिति में जांच करती टीम।  स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ओयल स्थित बी-पैक्स पूर्वा सांवल सिंह समिति में वित्तीय अनियमितता, किसानों के शोषण और खाद वितरण में गड़बड़ी के आरोपों की जांच के लिए डीएम के निर्देश पर गठित टीम शनिवार को पहुंची। टीम ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

किसानों ने डीएम, सीडीओ, आयुक्त व निबंधक सहकारिता समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत कर आरोप लगाया कि दिसंबर, 2025 से कार्यरत सचिव सचिन चौधरी ने प्रबंध समिति की अनिवार्य त्रैमासिक और वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक नहीं बुलाई। बैठक के नाम पर 30 हजार रुपये खर्च दिखाकर गबन का आरोप भी लगाया।
शिकायत में किसानों ने ऋण सीमा स्वीकृत कराने के नाम पर अवैध वसूली, गेहूं खरीद केंद्र समिति क्षेत्र से बाहर लखीमपुर मंडी में संचालित करने, यूरिया समेत अन्य खाद पर निर्धारित दर से अधिक वसूली, टोकन रजिस्टर में अनियमितता और दलालों के माध्यम से खाद वितरण के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि सहायक विकास अधिकारी राम पारस प्रजापति सचिव को संरक्षण दे रहे हैं। शिकायत के बाद सदर विधायक योगेश वर्मा भी समिति पहुंचे। उन्होंने सचिव से जानकारी लेकर बकायेदारों को खाद न देने तथा नियमानुसार खाद वितरण और बैठकें कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


-जिलाधिकारी ने जांच टीम बनाई है। टीम शनिवार को जांच कर चुकी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-प्रवीण कुमार, एआर कोऑपरेटिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें