लखीमपुर खीरी। संगम कला ग्रुप की तरफ से आयोजित सुर तरंग नेशनल सिंगिंग टैलेंट हंट के 41वें संस्करण का समापन कार्यक्रम शिक्षक भवन के सभागार में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सुगम संगीत गायन प्रतियोगिता में जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों और लखनऊ से आए युवा प्रतिभागियों ने अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आयोजक सुनील यादव और गौरव कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के सीनियर नॉन फिल्मी वर्ग में चेतराम यादव तथा सीनियर फिल्मी वर्ग में हर्षित अवस्थी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर नॉन फिल्मी वर्ग में अनमोल मौर्य और सब जूनियर फिल्मी वर्ग में अमोघ दयाल विजेता रहे। सब जूनियर फिल्मी व नॉन फिल्मी वर्ग में अलतमश ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, आश्वी यादव ने अपनी विशेष प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया।
निर्णायक मंडल में शामिल कश्यप शर्मा ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन एंकर आशीष चौबे ने किया, जबकि अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ जंग बहादुर सिंह ने की। मुख्य अतिथि सीजीएम प्रमोद यादव ने विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र प्रदान किए।
कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद
कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद
कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद