गोला गोकर्णनाथ। रात के अंधेरे में आसमान में टिमटिमाते ड्रोन और चोर-चोर के शोर से लोगों की नींद उड़ी हुई है। ऐसे में स्थानीय लोग चौकसी पर उतर आए हैं।
बाइपास मार्ग किनारे पॉलीथिन, तिरपाल डालकर कई महीनों से झुग्गी-झोंपड़ी में रह रहे लोगों की जानकारी होने पर दो दिन पूर्व स्थानीय लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो बाइपास मार्ग के किनारे एक शोरूम के पीछे करीब 20 से 25 झोंपड़ी पड़ी थीं। इनमें लोग महीनों से परिवार सहित रह रहे थे। देर शाम जब स्थानीय लोग पहुंचे तो झुग्गियों में महिलाएं और बच्चे थे, जो उन्हें देखकर भागने लगे।
मौके पर कोई भी पुरुष मौजूद नहीं था। घुप अंधेरे में झुग्गियों में मौजूद महिलाओं ने बताया कि वे लोग मेला करने आए थे। करीब 8-10 महीनों से रह रहे हैं। कोई संतोष नहीं जवाब नहीं दे पाए। सूचना पर कोतवाली से दरोगा राजन सिंह, योगेश कुमार दलबल के साथ पहुंचे, शिनाख्त के लिए आधार कार्ड, पहचान पत्र की पड़ताल की तत्काल जाने के लिए कहा।
प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने बताया कि कुछ लोग बाइपास मार्ग पर जायसवाल टाइल्स के पीछे रह रहे थे। लोगों की सूचना पर उन्हें जाने के लिए कहा गया है।