फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: धूप के तेवर तीखे, तीन दिन लू का अलर्ट

Wed, 17 Jun 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शहर में लू से बचने के लिए कुछ इस तरह निकलते लोग। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में तापमान बढ़ने के साथ गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं।
विज्ञापन

दोपहर के समय तापमान बढ़ने के साथ बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो रही है। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग चेहरे ढककर और जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह नौ बजे से ही सूरज की तपिश लोगों को परेशान करने लगी। दोपहर होते-होते झुलसाने वाली धूप और गर्म हवाओं से लोग बेहाल हो गए।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में लोग ठंडे पेय पदार्थों के सहारे प्यास बुझाते नजर आए। शाम करीब छह बजे के बाद सूरज के तेवर कुछ नरम पड़े, लेकिन उमस ने लोगों को पसीने से तरबतर रखा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक गर्मी और लू का असर बना रह सकता है। वहीं चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।
चिकित्सकों का कहना है कि जरूरी होने पर सिर और चेहरा ढककर निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें तथा ताजा और पौष्टिक भोजन करें। मौसमी फल और सब्जियों का सेवन भी शरीर को गर्मी से बचाने में मददगार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें