बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरस्कृत छात्राएं
लखीमपुर खीरी। कुंवर खुशवक्त राय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित अंतर विद्यालयीय बैडमिंटन टूर्नामेंट प्रतियोगिता में भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने अपना परचम लहराया।
प्राचार्य बीणा गोपाल मिश्रा ने बताया कि काॅलेज की वैष्णवी पांडेय व लविशा तिवारी ने सुपर सीनियर युगल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरती राना व सैयद हबीबा इस्लाम ने द्वितीय स्थान पाया। सुपर सीनियर एकल प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर की लविशा तिवारी ने प्रथम व सैय्यद हबीबा इस्लाम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और एमए प्रथम सेमेस्टर की निधि वर्मा ने सुपर सीनियर सिंगल में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
महाविद्यालय की इन सभी विजयी खिलाड़ियों को प्राचार्य ने सम्मानित किया। इस दौरान ताइक्वांडो एसोसिएशन सचिव एसएम आसिफ ने भी छात्राओं को सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया। अर्चना सिंह, डॉक्टर प्रीति सिंह सहित महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। संवाद