धनगढ़ी-नेपाल में सीमा पर पुताई कर रंगरोगन का कार्य शुरू कराते अधिकारी।
धनगढ़ी/नेपाल। नेपाल के कैलाली व कंचनपुर जिले में भारत-नेपाल सीमा पर क्षतिग्रस्त हुए पिलरों की मरम्मत व रंगरोगन का काम शुरू कर दिया गया है। यह काम नेपाल एपीएफ और एसएसबी की संयुक्त निगरानी में शुरू कराया गया है।
मंगलवार को कैलाली जिले में नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के डीआईजी कुमार न्यूपाने, कैलाली डीएम युवराज कट्टेल, धनगढ़ी मेयर गोपाल हमाल, धनगढ़ी वार्ड नौ अध्यक्ष प्रेम भंडारी, वार्ड दस अध्यक्ष शिवकुमार राना के साथ एसएसबी की मौजूदगी में धनगढ़ी उप महानगर पालिका के वंगरा कटान के पिलर संख्या 749/1 से रंगरोगन कार्य कर शुभारंभ किया।
उधर, कंचनपुर जिले के डोके बाजार में पिलर संख्या 752 का मरम्मत कार्य शुरू हुआ। कैलाली जिले में 103 व कंचनपुर में 66 पिलरों की मरम्मत व रंगाई का काम नेपाल एपीएफ के जिम्मे है, जबकि इससे पूर्व भारतीय एसएसबी ने मरम्मत व पिलरों की रंगाई कराई थी। संवाद