फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ‘हे खग, हे मृग…’ प्रसंग से सुनाई सीता की खोज की कथा

Sun, 25 Oct 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
श्री राम कथा सुनते श्रद्धालु। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सुहेला श्री हनुमान मंदिर में चल रही श्रीराम कथा में रविवार को कथा व्यास सुरेश जी महाराज ने माता सीता के हरण और उनकी खोज के प्रसंग सुनाए। उन्होंने बताया कि सीता की तलाश में प्रभु श्रीराम वन के पक्षियों, पशुओं और अन्य जीवों से उनका पता पूछते हुए आगे बढ़ते हैं।
विज्ञापन

कथा व्यास ने ‘हे खग, हे मृग, मधुकर श्रेनी, तुम्ह देखी सीता मृगनैनी’ प्रसंग के माध्यम से श्रीराम की व्याकुलता का वर्णन किया। सीता की खोज करते हुए प्रभु श्रीराम भक्त शबरी के आश्रम पहुंचे। शबरी लंबे समय से उनके दर्शन की प्रतीक्षा कर रही थीं।
कथा श्रवण के माैके पर विधायक अमन गिरि, अनुराग सारथी, संदीप शुक्ल, आशीष तिवारी, अनूप शुक्ल, अनुराग तिवारी, विशाल मिश्र और संदीप वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें