ममरी। कोटवारा गांव के दुर्गा माता मंदिर में हो रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन व्यास पीयूष दीक्षित ने शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया।
माता पार्वती अपना विवाह भगवान शिव के साथ करना चाहती थीं। पार्वती जी ने शिव को पाने के लिए जंगल में निराहार रहकर 14 वर्ष तक तप किया। इस दौरान नारद मुनि राजा हिमाचल के घर पहुंचे और उनके परामर्श से माता पार्वती को घर ले आए। राजा हिमाचल ने माता पार्वती का विवाह भगवान शिव के साथ किया। यह प्रसंग सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। इस मौके पर मिथिलेश मिश्र, राहुल मिश्र, शिवपूजन शर्मा, नैमिष मिश्र, राहुल कुमार, रमेश दीक्षित, मुकेश, नवनीत अवस्थी, शैलेंद्र अवस्थी, रामदुलारे पांडे, जयराम यादव, रामकिशोर और रामशरण यादव मौजूद रहे। संवाद