फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लालच में कराई थी सौतेली मां की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
24 अप्रैल की रात दिया गया था हत्याकांड को अंजाम
विज्ञापन

- पुलिस ने सौतेले बेटे और उसके दो साथियों को हत्या में प्रयुक्त चाकू सहित गिरफ्तार करके भेजा जेल
निघासन। 24 अप्रैल की रात अपने घर के बाहर पड़े छप्पर के नीचे सोई महिला को चाकू से गला रेतकर मार दिया गया था। पुलिस के मुताबिक, महिला के सौतेले बेटे ने ही जमीन के लालच में अपनी सौतेली मां की हत्या कराई है। पुलिस ने सौतेले बेटे और उसके दो साथियों को हत्या में प्रयुक्त चाकू सहित गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
24 अप्रैल की रात भंगैयाचाट गांव की चंद्रवती (46) पत्नी मुल्लूराम मौर्य अपने घर के बाहर पड़े छप्पर के नीचे सोई थी। उसका बेटा नीरज अपनी पत्नी के साथ शादी में शामिल होने ससुराल गया था। घर पर सौतेला बेटा धनीराम और उसकी पत्नी और बच्चे थे। रात किसी समय अज्ञात लोगों ने बिस्तर पर ही धारदार औजार से चंद्रवती का गला रेत दिया था। चंद्रवती के बेटे नीरज ने जमीन के विवाद का हवाला देते हुए गांव के अशोक गुप्ता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि धनीराम ने फरधान कोतवाली के पीरपुर गांव के रोज अली और निघासन कोतवाली के बिनौरा गांव के अखलाक से संपर्क करके एक लाख रुपये में चंद्रवती की हत्या की सुपारी दी थी। उसने दस हजार रुपये देकर बाकी रकम काम होने के बाद देने को कहा था। 24 अप्रैल की रात तीनों ने बिस्तर पर ही चंद्रवती का मुंह दबाकर उसका गला रेत दिया। सुबह धनीराम ने चंद्रवती के बेटे नीरज से अशोक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी। शुक्रवार को पुलिस को पता चला कि रोज अली बाकी रकम लेने धनीराम के पास आ रहा है। पैसा देने के लिए उनके बीच तारानगर चौराहा तय किया है। इस पर कोतवाल डीके सिंह ने एसआई करुणेश शुक्ल, एचसीपी वसीम हाशमी, सिपाही सुरेंद्र सिंह, सुमित, कविता और आरती ने वहां पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अखलाक को भी उसके घर से पकड़ लिया गया। उनकी निशानदेही पर घटनास्थल वाले छप्पर में छुपाया गया चाकू भी बरामद किया गया है, तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें