फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आंबेडकर जयंती पूर्व संध्या पर प्रतिमा का अनावरण

Tue, 14 Apr 2026 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
नौरंगाबाद गांव में डाॅ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा का पूजन करते जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, विधाय
विज्ञापन
निघासन। गांव पढ़ुआ में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जुगुल किशोर, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता व पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की मौजूदगी में विधायक शशांक वर्मा ने प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व ग्राम पंचायत नौरंगाबाद स्थित आंबेडकर पार्क में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां विधायक ने भगवान बुद्ध और डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान सफाई अभियान भी चलाया गया और 101 दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में डॉ. इंद्रेश्वर वर्मा, जसवंत गुप्ता, सुदीप कुमार निगम, रामकुमार मौर्य, दीपक गुप्ता, ग्राम प्रधान युजवेंद्र अवस्थी, जसप्रीत सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर पार्क की सफाई
लखीमपुर खीरी। आंबेडकर पार्क में भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर सफाई अभियान और दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब भारत के महान सपूत थे और उनके द्वारा बनाए गए संविधान के आधार पर देश का संचालन हो रहा है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष कुलभूषण सिंह, देवदत्त, गंगाराम राजपूत, किरण अग्रवाल, कुमुदेश शंकर शुक्ला, संजय मिश्रा, रश्मि गुप्ता, रमेश चंद्र मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें