शोभायात्रा में सजी मॉ दुर्गा की मूर्ती
- फोटो : LAKHIMPUR
भीखमपुर। कस्बे में मां दुर्गा मूर्ति की शोभायात्रा निकालकर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई। हवन पूजन, कन्या भोज, भंडारे के साथ प्रसाद भी बांटा गया।
आचार्य पंडित सूरज बाजपेई के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ जयकारे लगाते हुए कस्बे में दुर्गा मूर्ति के साथ शोभायात्रा निकाली। मुख्य यजमान विदनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि कोरोना के कारण सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्र नहीं की गई। हवन पूजन, कन्याभोज के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर पंडित अतुल दीक्षित, प्रधान अर्चना पांडे, रानू मिश्रा, वीरेश पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद