फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में मनाया गया वसंतोत्सव

Fri, 12 Feb 2016 10:39 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वसंत पंचमी जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर विद्यालयों और स्वयंसेवी संस्थानों में हवन पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बच्चों ने जमकर पतंगे उड़ाईं।
विज्ञापन

शहर के सनातन धर्म सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में सरस्वती पूजन हुई। यहां छात्रा  श्वेता गोस्वामी ने वसंत पंचमी की महत्ता बताई। निहारिका ने काव्यपाठ किया। इनके अलावा छात्राओं ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में  उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा, उप प्रधानाचार्य सीमा मिश्रा, इतिहास संकलन समिति के राजेश दीक्षित सहित तमाम लोग उपस्थित थे। प्राथमिक विद्यालय सुआगाड़ा अंग्रेजी माध्यम में सरस्वती पूजन के बाद बच्चों ने स्कूल चलो, सब पढे़ं सब बढ़े का नारा लिखी हुई पतंगे उड़ाईं। यहां प्रधानाध्यापक पूर्णिमा मिश्रा ने वसंत पंचमी का महत्व बताया। शहर के माधव चिल्ड्रेंस एकेडमी में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ हुआ। यहां शहर के बच्चों का पाटी पूजन एवं लेखनी पूजन तथा विद्यारंभ संस्कार कराया गया। यहां तहरी भोज का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में वर्षिका पाराशर, शिल्पी शुक्ला, प्रेरणा गुप्ता, साधना, अनुज चौरसिया और अखिलेश वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में वसंतोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर में बच्चों ने जमकर पतंगें खरीदीं और उन्हें उड़ाया।
क्षेत्र के ग्राम बैरागर में न्यू मार्डन रिजेंसी स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यहां विद्यालय के एक नव निर्मित भवन का उद्घाटन शहीद दरोगा मनोज मिश्रा के पिता श्याम मुरारी मिश्रा ने किया। इस मौके पर क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पलियाकलां। मां सरस्वती देवी प्राथमिक विद्यालय में हवन पूजन हुआ। संपूर्णानगर रोड स्थित गोल्डन फ्लावर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में संस्थापक मलकीत कौर मांगट तथा प्रबंध निदेशक जसमेल सिंह मांगट ने बच्चों को त्यौहार के बारे में जानकारी दी।  इसके अतिरिक्त शहर के बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज सहित विभिन्न स्कूलों में वसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई।
ओयल। यहां नेशनल पब्लिक स्कूल में वसंतोत्सव का आयोजन किया गया। यहां विद्यार्थी पीले कपड़े पहन कर आए। यहां बच्चों ने मां सरस्वती की पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बेलरायां। यहां बच्चों ने पूरेदिन रंग-बिरंगी पंतगें उड़ाकर वसंत पंचमी का भरपूर आनंद लिया। कस्बे में रेलवे स्टेशन और कुशाही बाजार के अलावा गांव की गलियों में सुबह से ही पतंगों की दुकानें सज गयीं थी।  गोला गोकर्णनाथ। वसंत पंचमी के पर नगर और क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में मां सरस्वती का हवन पूजन हुआ। नगर  के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मां सरस्वती के पूजन के साथ  महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्मदिन और वीर हकीकतराय का बलिदान  दिवस मनाया गया, सरस्वती शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, जेके कन्या महाविद्यालय,  नवोदय इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर, श्री दुर्गा विद्या मंदिर, मां  शारदे विद्या मंदिर, स्वामी रामाश्रम विद्या मंदिर सहित तमाम विद्यालयों  में वसंत पंचमी पर विद्या की देवी मां सरस्वती का हवन पूजन कर  विद्यार्थियों में प्रसाद वितरित किया गया।
मूड़ा सवारान। मनवापुर  स्थित प्रगति चित्रांशी इंटर कॉलेज में मां सरस्वती का हवन पूजन किया गया  है। इस मौके पर प्रधानाचार्य रामकिशोर गुप्त, योगेश कुमार मिश्र,  प्रेमनरायन शर्मा, अनुज गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, गुंजन मौर्या, नीसू वर्मा  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें