फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तेज बारिश से थमी बाघ को खोजने की रफ्तार

Mon, 30 Jun 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। मैलानी और गोला रेंज की सीमा पर स्थित बरौंछा नाला क्षेत्र में सक्रिय बाघ को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान की रफ्तार सोमवार सुबह तेज बारिश के चलते थम गई। हालांकि, वन कर्मियों की टीम बाघ की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए है।
विज्ञापन

दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ संजय बिश्वाल ने बताया कि बारिश रुकते ही कवायद फिर शुरू की जाएगी। इसके बावजूद निगरानी के लिए गठित वन कर्मियों की टीम उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है।
हालांकि, पिछले दो दिन से बाघ न तो आबादी के पास पहुंचा है न ही किसी मवेशी का शिकार किया है। लोकेशन ट्रेस करने के लिए लगाए गए कैमरों में भी उसकी तस्वीर नहीं कैद हुई है।
विज्ञापन

बाघ को बेहोश कर पकड़ने का अभियान लगातार 15 दिन तक जारी रहेगा। ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने बाघ दिखाई पड़ने पर इसकी सूचना वन विभाग को देने के साथ ही किसानों से खेतों की ओर अकेले न जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें