लखीमपुर खीरी। एक जुलाई से स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण शुरू होगा। 15 दिन तक चलने वाले अभियान में 50 हजार से अधिक नए नामांकन का लक्ष्य रखा गया है। इसकी जिम्मेदारी बीईओ को सौंपी गई है। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि दूसरे चरण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वर्तमान में भी अभिभावक स्कूल पहुंचकर बच्चों का प्रवेश करा रहे हैं। अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों के साथ बीईओ को भी जिम्मेदारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि पिछले अभियान में करीब 42 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के नए नामांकन हुए थे। इस बार लक्ष्य बढ़ाकर 50 हजार से अधिक रखा गया है। अभियान एक जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा। संवाद