फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण, तैयारियों में जुटा बेसिक महकमा

Fri, 29 May 2026 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित होने वाले बेसिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण शुरू होने को है। इसको लेकर विभाग ने तैयारी तेज कर दी हैं। फिलहाल अभी स्कूल बंद चल रहे हैं। विभाग का मानना है कि दूसरे चरण में भी शासन से निर्धारित 10 प्रतिशत लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। इसके अलावा अभिभावकों को भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जुलाई के पहले दिन से लेकर 15 जुलाई तक इस अभियान का दूसरा चरण होगा। इसको लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। शिक्षकों को भी जिम्मेदारी दी गई है। शिक्षक अभिभावकों से संपर्क करते हुए बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही स्कूल में मिलने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें बताएंगे।
बताया कि अप्रैल में चलाए गए स्कूल चलो अभियान के तहत करीब 78600 छात्र-छात्राओं का नामांकन हुआ है। इससे अधिक दूसरे चरण में होने की बात कही जा रही है। विभाग का प्रयास रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे स्कूल में नामांकित हों। अभियान शुरू होने के कुछ दिन पहले से ही इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें