फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलों पर दूसरी किस्त ड्यू, पहली का भुगतान नहीं

Tue, 23 Jun 2015 07:30 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट की व्यवस्था के मुताबिक चीनी मिलें किसानों को भुगतान नहीं कर रहीं हैं। आदेश का पालन कराने में जिला प्रशासन भी विफल साबित हो रहा है। 30 जून तक चीनी मिलों को 50 फीसदी गन्ना मूल्य का भुगतान करना है, जिसमें दो किस्तों में नौ चीनी मिलों को पांच अरब 90 करोड़ 75 लाख 54 हजार रुपये किसानों को भुगतान करना है। इसके सापेक्ष सिर्फ आठ मिलों ने एक अरब 68 करोड़ 45 लाख रुपये का भुगतान किया है, जो पहली किस्त का ही करीब 50 फीसदी है।
विज्ञापन

भुगतान करने में आनाकानी कर रही चीनी मिलों के खिलाफ जिला प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। पहले चरण में ही चीनी मिलों ने हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना होने के बाद दूसरी किस्त के भुगतान में भी अवमानना की स्थिति बनी हुई है। अब तक गोला ने 24 करोड़ 32 लाख 43 हजार, पलिया ने 38 करोड़ 29 लाख 78 हजार, खंभारखेड़ा ने 49 करोड़ 46 लाख 77 हजार, ऐरा ने 11 करोड़ 36 लाख 56 हजार, कुंभी ने दो करोड़ 19 लाख 51 हजार, गुलरिया ने दो करोड़ 25 लाख 16 हजार, बेलरायां ने 20 करोड़ 57 लाख और संपूर्णानगर ने 19 करोड़ 98 लाख रुपये का भुगतान किसानों के बैंक खातों में किया है। वहीं अजवापुर मिल ने एक पैसे का भुगतान नहीं किया हैै, जबकि उस पर 49 करोड़ 72 लाख 23 हजार रुपये बकाया है।

यह था मामला
हाईकोर्ट ने 27 मई 2015 को एसएपी (स्टेट एडवाजरी प्राइस) की दर यानी 280 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों को भुगतान करने के आदेश दिए थे। 15 जून 2015 तक 25 फीसदी की पहली किस्त, 30 जून 2015 तक दूसरी और 15 जुलाई 2015 तक तीसरी किस्त में धनराशि का भुगतान करना है। जबकि अवशेष चौैथी किस्त (25 फीसदी धनराशि) के भुगतान की तिथि का फैसला 28 जुलाई को र्हाईकोर्ट की सुनवाई में लिया जाना है।
विज्ञापन


मिलों पर बकाया
अभी भी गोला मिल पर एक अरब 44 करोड़ छह लाख 34 हजार, पलिया पर एक अरब 48 करोड़ 29 लाख 41 हजार, खंभारखेड़ा पर एक अरब नौ करोड़ 73 लाख 56 हजार, ऐरा पर 89 करोड़ 21 लाख 91 हजार, अजबापुर पर 49 करोड़ 72 लाख 23 हजार, कुंभी पर 49 करोड़ 37 लाख 79 हजार, गुलरिया पर 33 करोड़ 71 लाख 76 हजार, बेलरायां पर 52 करोड़ 37 लाख 78 हजार और संपूर्णानगर पर 53 करोड़ 30 लाख 48 हजार रुपये बकाया है।
विज्ञापन


30 जून तक सभी मिलों पर दूसरी किस्त का पूरा भुगतान कराने का दबाव बनाया जा रहा है। अजबापुर मिल से बात हुई है। वह भी जल्द भुगतान करेगी।
-जगदीश प्रसाद यादव, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें